
ये ट्रेनें पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के कारण बंद की गई थीं, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस काम को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
इससे पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार अब ये सभी 86 ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी और पहले की तरह सेवा देंगी।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की सही जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर ले लें।