
वहीं पहला वीडियो सोशल मीडिया पर मारपीट का वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कुछ युवक दो अन्य युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “भिलाई शहर का बाप हूं मैं कुलदीप।
ब्लॉगर ने दिखाई खुर्सीपार में नशे की स्थिति वहीं दूसरा वायरल वीडियो में एक स्थानीय ब्लॉगर खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर नशे से जुड़े सामान दिखाता और उसे साफ करता नजर आ रहा है। वीडियो में ब्लॉगर ने दावा किया है कि खुर्सीपार में इस तरह नशा खुलेआम चल रहा है। वीडियो के अनुसार ब्लॉगर स्कूल परिसर के अंदर और आसपास से मिले इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, सिरिंज और दवाइयों को इकट्ठा कर लोगों को दिखा रहा है। उसने वीडियो के जरिए पुलिस प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील भी की है। साथ ही थाना प्रभारी से कहा है कि आप यहां पर ध्यान दीजिए और कार्रवाई कीजिए।
ब्लॉगर वीडियो में कहता दिखाई देता है कि स्कूल जैसे स्थानों पर इस तरह की सामग्री मिलना चिंता का विषय है। उसने प्रशासन से स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। इसके अलावा केनाल रोड स्थित गार्डन क्षेत्र में भी उसने बड़ी संख्या में पड़े इंजेक्शन और दवाइयों को दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया है।
खुर्सीपार में अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही पुलिस इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाने और अपराध पर नियंत्रण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ खुलेआम नशाखोरी और गुंडागर्दी के वीडियो सामने आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि खुर्सीपार क्षेत्र में नशे का कारोबार और असामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
कार्रवाई और चेकिंग का भी असर नहीं पुलिस लगातार सुबह-सुबह दबिश देकर घरों में चेकिंग अभियान और नशे के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर अपना पीठ थपथपा रही है, लेकिन खुर्सीपार में इसकी स्थिति एकदम उलट है। यहां खुलेआम मारपीट और नशे के इस्तेमाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक दिन पहले ही खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी रधुवीर नेताम को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 1 किलो 84 ग्राम गांजा और बिक्री से जुड़ी रकम समेत कुल 55 हजार 450 रुपए का सामान जब्त किया गया था।