
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा धर्मकांटा के पीछे गंगानगर इलाके में कुछ लोग बिजली के खंभे के नीचे लगी लाइट की रोशनी में ताश पत्तियों पर पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की और मौके से सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
तलाशी के दौरान कैश बरामद
आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अबुज सिंह, शैलेन्द्र कुमार चौधरी, शरद साहू, मंगल साहू, सुमन आडिल, संदीप नागवंशी और कुनाल मेश्राम बताए। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकदी बरामद की गई, वहीं जुए की फड़ से भी बड़ी रकम जब्त की गई।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 65,300 रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी और सफेद कपड़ा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।