
छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की कॉलेज में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी गौरव पिता कन्हैया भी उसी स्कूल में पढ़ता था। इस दौरान दोनों की जान-पहचान हुई।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले जब स्कूल की तरफ से पिकनिक मनाने के लिए स्टूडेंट्स अमरकंटक टूर पर गए थे। तब गौरव से उसकी नजदीकियां बढ़ी। वहां से लौटने के बाद गौरव ने उससे प्यार का इजहार किया। छात्रा भी उसकी बातों में आ गई। फिर दोनों बातचीत करने लगे।
दो साल तक शारीरिक शोषण, अब शादी से किया इनकार छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई 2024 को पहली बार उसका बॉयफ्रेंड उसे गौरी गणेश कॉलोनी स्थित अपने घर ले गया, जहां उसके परिवार के लोग नहीं थे। इसी दौरान उसने शादी करने का वादा किया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
फिर वह लगातार दो साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। जब छात्रा ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तब युवक टालमटोल करने लगा। बाद में वह अपने गांव चला गया और उससे बातचीत करना बंद कर दिया।
युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। तब परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने शिकायत की। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने गौरव के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।