बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में नगर पंचायत सीएमओ रविन्द्र लाल पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को लेकर चल रहा बस स्टैंड व्यवसायियों का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में नगर पंचायत सीएमओ रविन्द्र लाल पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को लेकर चल रहा बस स्टैंड व्यवसायियों का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली।

व्यवसायियों ने बीते गुरुवार को सुशासन तिहार शिविर में प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने सीएमओ पर लगातार दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में उन्होंने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी।

घोषणा के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही प्रतीक्षा बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद रहीं। इससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।सकरीब तीन घंटे तक चले आंदोलन के बाद राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान और नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर मौके पर पहुंचे।

एसडीएम और तहसीलदार ने पहुंचकर सुनी व्यवसायियों की समस्याएं

उन्होंने व्यवसायियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। बातचीत के दौरान एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि, शुक्रवार को बस स्टैंड की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, लेकिन उन्होंने अगले दिन से सामान्य रूप से संचालन शुरू करने की बात कही।

Exit mobile version