छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों को उससे प्यार था। जब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई, तो परिजनों को इसका पता चल गया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

हालांकि, बच्चा किसका है अभी यह स्पष्ट नहीं हुई है। FIR के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों युवक एक दूसरे से पहले से परिचित नहीं थे। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 15 साल है। उसने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई की है। फिलहाल पढ़ाई छोड़ घर में ही रहती थी। इसकी पहचान करीब सालभर पहले भेज्जी थाना क्षेत्र के जग्गावरम गांव निवासी मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन और सुकमा के रहने वाले राहुल सोड़ी उर्फ रूपेश सोड़ी से सोशल मीडिया के जरिए हुई हुई।

जिसके बाद दोनों युवकों ने नाबालिग से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों ने इसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर अलग-अलग समय पर नाबालिग इनसे मिलती थी। दोनों ने शादी और प्यार का झांसा देकर नाबालिग से रेप किया। हालांकि, दोनों युवक एक दूसरे से पहले से परिचित नहीं थे।

गर्भवती हुई तो परिजनों को पता चला

कुछ दिन पहले नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की। उसने दोनों लड़कों के बारे में जानकारी दी और बताया कि दोनों ने रेप किया है। जिसके बाद परिजनों ने 3 जून को गादीरास पुलिस थाने में मामले की FIR दर्ज कराई।

FIR के बाद दोनों युवक गिरफ्तार

सुकमा SP किरण चव्हाण का कहना है कि, इस मामले की FIR के बाद दोनों युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने किसी तरह अलग-अलग लोकेशन से दोनों आरोपियों को 6 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version