छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। वह शहर के बीच एक ठिकाने पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली के पास चावल की बोरी के अंदर गांजा रख कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई।

पुलिस बोली- आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगलू राम कश्यप (58) बताया। ये हाटकचोरा के अनुकुलदेव वार्ड का ही रहने वाला है। जब पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास से चावल की बोरी के अंदर 1 किलो 564 ग्राम गांजा मिला।

आरोपी को भेजा गया जेल

जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 78 हजार रुपए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से गांजा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तेल के साथ कुछ आरोपियों को पकड़ा था।

Exit mobile version