छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन ने मंगलवार को रायपुर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में सीनियर (पुरुष एवं महिला) स्टेट लेवल स्विमिंग टाइम ट्रायल का आयोजन किया

छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन ने मंगलवार को रायपुर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में सीनियर (पुरुष एवं महिला) स्टेट लेवल स्विमिंग टाइम ट्रायल का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों और यूनिट्स के प्रतिभाशाली तैराकों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन चयन समिति ने किया, जिसके आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ मनीष शुक्ला ने बताया इस ट्रायल के बाद 16 से 21 जून 2026 तक अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली 79वीं सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम घोषित कर दी गई है।

Exit mobile version