
जानकारी के अनुसार, व्यवसाय मेकैनिक डीजल के छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण देने के लिए हाल ही में संचालनालय द्वारा यह टाटा सिग्ना ट्रक उपलब्ध कराया गया था। यह वाहन संस्थान परिसर में खड़ा था।
चोरों ने वाहन के पीछे लगे चारों पहियों को रिंग सहित निकाल लिया। इसके अतिरिक्त, वाहन की स्टेपनी और बैटरी भी चोरी कर ली गई। वारदात से पहले चोरों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर उनका मुंह दूसरी दिशा में घुमा दिया था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
संस्थान की सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोरी हुए टायर, रिंग और बैटरी की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के बीच हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।