दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का राज्य स्तरीय अधिवेशन और वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

Chhattisgarh Crimesदुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का राज्य स्तरीय अधिवेशन और वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से अधिवक्ता, सीए, सीएमए और कर सलाहकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अधिवेशन में जीएसटी (GST) से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कानून के प्रावधानों, जांच प्रक्रिया, तलाशी और जप्ती जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ता अधिवक्ता संजय शर्मा ने जीएसटी अधिनियम 2017 के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के तकनीकी सदस्य सतीश अग्रवाल मौजूद रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता अधिवक्ता मूलचंद जैन और तकनीकी सत्र की अध्यक्षता राजेश्वर राव ने की। अधिवेशन के बाद वर्ष 2026-28 के लिए छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुए।

नए पदाधिकारियों की सूची

अध्यक्ष: अधिवक्ता विवेक सारस्वत (रायगढ़)

महासचिव: अधिवक्ता गोपाल कृष्ण तावनिया (रायपुर)

उपाध्यक्ष: कमल किशोर साहू, राजेश दीवान, महेंद्र पंसारी

कोषाध्यक्ष: दुर्गा शंकर साहू

सहसचिव: सतीश अग्रवाल, सत्य प्रकाश मिश्रा

प्रचार सचिव: भरत अम्बवानी

अंकेक्षक: सीए अरविन्द चंद सुराना

आयोजन की सराहना

कार्यक्रम के सफल संचालन और बेहतरीन व्यवस्था के लिए अखिलेश मिश्रा, शिव सोनी और दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन का विशेष धन्यवाद किया गया। यह आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।

Exit mobile version