
पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2°C तक बढ़ा है। सबसे ज्यादा 43.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकांश इलाकों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे, उमस भी जारी रहेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।