छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था, लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था।

वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

हिंदू संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पास्टर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उदयबंद का है।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, गुरुवार सुबह ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके के पास रहने वाले बद्रीनाथ बरेठ के घर में चंगाई सभा आयोजित की गई थी। सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के सतीश सोनी को मिली। इसके बाद सतीश सोनी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता सतीश सोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने एक परिचित से सभा की जानकारी मिली थी। सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक बातें

आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

इसके बाद सतीश सोनी और उनके साथियों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया।

Exit mobile version