मुंगेली में नए शिक्षण सत्र से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया

Chhattisgarh Crimesमुंगेली में नए शिक्षण सत्र से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूल बसों का निरीक्षण किया। यह अभियान SSP भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में एसएनजी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया था।

इस जांच अभियान में जिले की कुल 29 स्कूल बसें शामिल हुईं। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित 16 सुरक्षा मानकों के आधार पर बसों की तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित बसों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

सुरक्षा उपकरणों की कमी उजागर

जांच में 10 बसों में कई सुरक्षा उपकरणों की कमी पाई गई। इनमें फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस और अग्निशमन यंत्र शामिल थे। स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले इन सभी कमियों को तत्काल दूर करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप बसों का संचालन सुनिश्चित करें।

Exit mobile version