
पुलिस ने मकान मालिक हरीश साहू के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की। जमानती मामला होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गुजरा निवासी हरीश ने त्योहार में बेचने के लिए पटाखे खरीदे थे। ग्रामीणों से घर में अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। तलाशी में ब्लास्टर पाइप, मल्टीकलर शॉट, रॉकेट, हेलीकॉप्टर, स्पिनर, फाउंटेन, स्पार्कलर, मिर्ची बम और रिंग कैप समेत कई तरह के पटाखे मिले।
पुलिस ने पटाखों की बिक्री और भंडारण से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन हरीश कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पटाखे जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री या भंडारण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।