राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज में यह शिविर रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा।

पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

एक ही जगह जांच से इलाज तक का लाभ मिलेगा

हेल्थ कैंप के आयोजक राजेश मुणत (विधायक, पश्चिम) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच से लेकर इलाज तक की सुविधा प्रदान करना है। सामान्यतः मरीजों को हर छोटी-छोटी चीज के लिए अलग-अलग जगह भटकना पड़ता है।

लेकिन कैंप में सिलसिलेवार तरीके से मरीजों की जांच से लेक इलाज तक प्रबंध किया गया है। लगभग 8 से 10 हजार मरीजों के रोज चेकअप का इंतजाम किया है। देश के श्रेष्ठ डॉक्टरों और प्रदेश के नामचीन अस्पतालों के डॉक्टर कैंप में अपनी सर्विस देंगे।

बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए इस बार दिल्ली से विशेष मशीन और टीम बुलाई गई। किसी महिला को समस्या होने तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

भव्य उद्घाटन समारोह

आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन 18 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर होगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।