बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर आयरन लोड ट्रक में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाद में दमकल की मदद से आग को काबू में किया गया। हादसे के समय ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। ट्रक ड्राइवर महाराष्ट्र से आयरन लोड कर ओडिशा जा रहा था। ट्रक अभी मस्तूरी के जयराम नगर तिराहे के पास पहुंची थी। तभी अचानक चलती ट्रक के टायर से धुआं उठने लगा। इसकी जानकारी राहगीरों ने ड्राइवर को दी
धू-धू कर जलने लगा ट्रक
बिलासपुर–जांजगीर हाईवे पर हादसे के वक्त ट्रक में धुआं के साथ आग की लपटे उठने लगी, जिसे देखकर ड्राइवर ने ट्रक किनारे किया। ट्रक को धू-धू कर जलते देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।
दमकल की मदद से आग को किया गया काबू
इस दौरान देखते ही देखते आग ने लगने की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दमकल को बुलाया गया। जब तक दमकल वहां पहुंची आग भड़क चुकी थी। किसी तरह पानी की बौछारें मारकर आग को काबू में किया गया।
हालांकि तब तक ट्रक जलकर खाक हो गई थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।