छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार कई जगह घना कोहरा देखने को मिल रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार कई जगह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। रात 1 बजे के बाद सुबह के 8 बजे तक यह स्थिति बनी रहती है।

रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के बीच सूरजगढ़ पुल की तस्वीर सामने आई है, जहां कोहरे की वजह से आगे का रास्त साफ नजर नहीं आ रहा है और वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

फरसरामपुर के सुनील कुमार ने बताया कि शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा ज्यादा है। इस बार कोहरा ज्यादा छा रहा है, जो सुबह के तकरीबन 8 बजे तक रहता है।

पुसौर ब्लाॅक के सुकुलभठली की तरफ भी सुबह के समय कोहरा रहता है।

जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी

तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में शुक्रवार से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं तापमान में गिरावट आने के साथ ही शीतलहर की वजह से पहले से अधिक ठंड का असर देखा जा रहा है।

आसमान पर हल्के बादल छाए रहे

गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। साथ ही हल्की ठंड हवाओं के कारण दोपहर के समय भी ठंड का एहसास है। ऐसे में लोग गरम कपड़ों का सहारा लेते दिखे। रात के समय ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं।