
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा में स्थित जेडी फार्म हाउस में मंगलवार देर रात तक पार्टी चल रही थी। इस दौरान तेज आवाज में गाने बज रहे थे और युवक-युवती मिलकर जमकर हंगामा कर रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत की।
शिकायत पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और विधानसभा थाना की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी पुलिस की मौजूदगी में ही हुल्लड़ करने लगे।
इसके बाद पुलिस ने जेडी फार्म के संचालक अमन दुलानी के साथ ही हुड़दंग करने वाले देवेन्द्र साहू, गौरव जोशी, वैभव पाठक, मनीष वर्मा, निखिल वर्मा, जय प्रकाश महेश्वरी, दीपक धीवर, विकास दास मानिकपुरी, रितिक मिश्रा रुपेन्द्र सिंह ठाकुर, तनजीत प्रीत सिंह, शिवम आर्या, हरिओम दुबे, देवांश ठाकुर, आलोक धर दीवान सहित 7 युवतियों को गिरफ्तार किया है।