
नहीं हुआ एक भी काम
अब तो करेंगे चक्का जाम 23 दिसंबर उदंती क्षेत्र के नाम मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर 23 दिसंबर को एतिहासिक चक्काजाम
नेशनल हाईवे 130-सी बम्हनीझोला में चक्काजाम करेंगे सैकड़ों लोग
पूरन मेश्राम/गरियाबंद।
वर्षों से उदंती क्षेत्र साहेबिन कछार पंचायत के लोग मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सैद्धांतिक संघर्षरत हैं। लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा एक भी काम ऐसा नहीं कर पाया जो लोगो की निताँत जरूरत है।
प्रशासनिक शिविरो मे भी बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहित जिला पंचायत के सदस्यों ने भी जायज मांगों को प्रमुखता के साथ निराकरण करने की बात एक बार नहीं कई बार कही गई उसके बावजूद भी इस दिशा में शासन प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। जिसके कारण बेबस लाचार मजबूर सैकड़ो गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल में बसा साहेबिनकछार क्षेत्र के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्या सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल भवन, शिक्षक, मोबाईल टावर, उपस्वास्थ्य केन्द्र जैसे मांगों को लेकर चक्काजाम करने ठान लिये है। क्षेत्र के ग्रामीण हर बार की तरह इस बार भी शासन प्रशासन को 15 दिनों के भीतर समस्या समाधान करने की लिखित मे मांँग किया था लेकिन उनकी मांँग पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने 23 दिसंबर दिन मंगलवार को उग्र आंदोलन करते हुए नेशनल हाईवे मैनपुर देवभोग 130 सी मार्ग मे बम्हनीझोला के पास चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण मुखियाओ के द्वारा पंचायत क्षेत्र के गांँवो में लगातार बैठक लेकर तैयारी कर रहे है।बैठक में आसपास के ग्रामों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल होकर 23 दिसंबर मंगलवार को होने वाले ऐतिहासिक आंदोलन और चक्का जाम को सफल बनाने प्रस्ताव पारित किया गया है। इस संबंध में ज्ञापन जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को प्रेषित भी किया गया है।आदिवासी नेता एवं पूर्व सरपंच रूपसिंह मरकाम, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह नायक, तीरथ नाग,हरिहर यादव, अशोक नेताम, गजेन्द्र नाग, ईश्वर नाग, मनोज कुमार नाग,सोपसिंह, राजेश, भोलाराम नायक, पवन सिंह, मोहनसिंह,सेमलाल नाग एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि 23 दिसंबर को चक्काजाम किया जायेगा जिसके लिए संपूर्ण तैयारी हो चुकी है।
अब देखना होगा एक दिन का समय शेष है और शासन प्रशासन के द्वारा समस्या समाधान की दिशा में ग्रामीणों के साथसामंजस्यता बिठाते हुए क्या पहल करती है।