छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब और तेज हो गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब और तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के उत्तरी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग में विजिबिलिटी काफी कम रहने के आसार हैं।

वहीं दुर्ग जिले के कुछ स्थानों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। ​पिछले 24 घंटों की बात करें तो ​सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.0°C तक पहुंच गया।

​मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक सरगुजा संभाग के कई जिलों और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 1-2°C बढ़ सकता है, जिसके बाद फिर से गिरावट आ सकती है।

​मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं होगा, उसके बाद पारा 1-2°C चढ़ सकता है। ​रायपुर में 23 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दूसरी ओर पेंड्रा और मैनपाट में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई।