छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया

Chhattisgarh Crimesछ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और पुलिस के सामने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया है। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल है। इन 15 नक्सलियों पर कुल 48 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनमें PPCM, ACM और PM जैसे कैडर के नक्सली शामिल हैं।

दरअसल, 24 नवंबर को सुकमा पुलिस के सामने इन सभी नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इन 15 नक्सलियों में से चार नक्सली बटालियन नंबर 1 के सक्रिय सदस्य थे। आत्म समर्पित नक्सलियों में 4 PPCM, 2 ACM, 3 PM समेत अन्य संगठन में सक्रिय थे। पुलिस के मुताबिक, 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

जबकि 2 नक्सली 5-5 लाख रुपए के इनामी हैं। 1 नक्सली पर 3, 1 पर 2 और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम है। ये सभी नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे।

सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है। उन्होंने संगठन में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की है।

इन्होंने किया सरेंडर

  1. माड़वी सन्ना – PPCM, 8 लाख रुपए इनामी
  2. सोड़ी हिड़मे – PPCM – 8 लाख रुपए इनामी
  3. सूर्यम उर्फ रव्वा – PPCM – 8 लाख रुपए इनामी
  4. मीना उर्फ माड़वी भीमे – PPCM – 8 लाख रुपए
  5. इनामी सुनीता – ACM – 5 लाख रुपए इनामी
  6. मड़कम पांडू- ACM – 5 लाख रुपए इनामी
  7. कुंजाम सिंगा – LOS – 3 लाख रुपए इनामी
  8. माड़वी सोमडी – RPC KAMS अध्यक्ष – 2 लाख रुपए इनामी
  9. चिलका उर्फ माड़वी पोज्जे – 1 लाख रुपए इनामी
  10. नुप्पो बुधरा – मिलिशिया सदस्य
  11. नुप्पो भीमा – मिलिशिया सदस्य
  12. मड़कम सुक्का – मिलिशिया सदस्य
  13. पोड़ियाम जोगा – मिलिशिया सदस्य
  14. पोड़ियाम लखमा – मिलिशिया सदस्य
  15. कोवासी हिड़मा – मिलिशिया सदस्य
Exit mobile version