
पहली कार्रवाई मरवाही विकासखंड के ग्राम खुरपा के लम्नाटोला में हुई। यहां दो सगे भाई नारद भैना और व्यास भैना के घर से लगभग 150 क्विंटल धान अनाधिकृत रूप से भंडारित पाया गया। जब्त किए गए धान को गांव के सरपंच की देखरेख में उनके सुपुर्द किया गया है। मरवाही के एसडीएम देवेंद्र सिरमौर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मिली सूचना के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई पेंड्रा विकासखंड के कोडगार के ग्राम कनईबहरा में की गई। जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच दल ने देवान सिंह के घर से 160 क्विंटल (400 बोरी) धान जब्त किया।
राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान पाया कि यह धान गर्मी के सीजन का था, मिश्रित किस्म का था और इसे किसी अन्य व्यक्ति के लिए रखा गया था। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।