कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के यार्ड में सोमवार शाम एक कर्मचारी ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया

Chhattisgarh Crimesकोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के यार्ड में सोमवार शाम एक कर्मचारी ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। वह दुर्घटना राहत वैन पर पेंटिंग का काम कर रहा था।

घायल कर्मचारी की पहचान श्याम चौहान (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रेलवे के सी एंड डब्ल्यू विभाग द्वारा राहत वैन को पेंट कराने का काम एक स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार ने यह काम स्टेशन के पास बस्ती में रहने वाले युवकों को सौंपा था।

Exit mobile version