छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। रात के समय यह बस रायगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गेरसा-आमापाली के पास यह हादसा हुआ। घटना में 7–8 लोग घायल हुए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से जपला (झारखंड) जाने वाली बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास बस पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस को सड़क के बाईं ओर उतार दिया।

इसी दौरान बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में सवार 7–8 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45–50 यात्री मौजूद थे। इनमें विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम के हाथ, माथे और पीठ में चोटें आईं, जबकि अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।