सुपेला थाना के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में पीडबल्यूडी इंजीनियर को उसके ही बेटे ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया

Chhattisgarh Crimesसुपेला थाना के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में पीडबल्यूडी इंजीनियर को उसके ही बेटे ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। दुर्ग के पीडब्ल्यूडी में पदस्थ उप अभियंता मोहन लाल प्रजापति ने अपने ही बेटे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 25 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

प्रार्थी मोहन लाल प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वे दुर्ग स्थित अपने निवास पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी पत्नी जुमता प्रजापति उनके लिए खाना लेकर आईं। पीडबल्यूडी उपअभियंता मोहन लाल ने खाना फेंक दिया और यह कह दिया कि वे खाना नहीं खाएंगे। इसी बात से उनका बेटा विनय कुमार प्रसाद नाराज हो गया।

खाना फेका तो बेटे ने बाप को मारा प्रार्थी पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे ने पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान विनय कुमार ने अपने पिता को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस हमले में मोहन लाल प्रजापति के बाएं तरफ चेहरे पर तथा दाहिने हाथ में चोट आई है, जिससे उन्हें काफी दर्द हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आसपास के लोग मौजूद थे, जिन्होंने मारपीट होते हुए देखा और सुना।

पिता की शिकायत पर बेटे पर जुर्म दर्ज पुलिस ने प्रार्थी पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के आधार पर चोटों की पुष्टि की जाएगी और बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि बेटे और पिता के बीच इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।