छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने बॉयफ्रेंड के शक करने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बॉयफ्रेंड युवती से अक्सर कहता था कि तेरा किसी दूसरे के साथ संबंध है और तू मुझे धोखा दे रही है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए झगड़ा होता था। गर्लफ्रेंड ने तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिलराज मरकाम के रूप में हुई है और कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का रहने वाला है। आरोपी का इसी इलाके की युवती के साथ अफेयर था। लेकिन दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा होता रहता था। दिलराज अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करता था और लगातार उसपर धोखा देने का आरोप लगाता था।
कमरे में नहीं मिली युवती, परिजनों ने की तलाश
27 नवंबर को युवती अपने भाई और बहन के साथ गांव के बाजार गई थी। रात को घर लौटने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए। सुबह युवती अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत और चौकी पुलिस से की।
पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव
29 नवंबर को गांव के पास लगे जंगल में युवती का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने के बाद परिजनों को बुलाया फिर आगे की कार्रवाई की।
युवती के चरित्र पर करता था शक
पूछताछ में परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी दिलराज मरकाम युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आए दिन उसके चरित्र पर शक करता था। लापता होने के बाद युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी, जहां उनके बीच फिर से विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर लौटकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी दिलराज मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। आरोपी रोजी-मजदूरी करता है और अक्सर युवती के साथ विवाद करता था।