
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने ऊपरी तल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कुछ देर बाद पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी पूजा सामग्री और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के समय दुकान बंद थी, जिसके कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन कर रही है।