छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है। अंबिकापुर, मैनपाट और गौरेला पेंड्रा मरवाही में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं। मैनपाट में रात का पारा 2 डिग्री पहुंच गया है। लोग ठंड से बचने अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ स्थानों पर शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना जताई है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं रायपुर शहर के लोकल पूर्वानुमान के अनुसार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान शहर में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।