पेंड्रा के कोटमी इलाके में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesपेंड्रा के कोटमी इलाके में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने मध्यप्रदेश से लाई गई 14 पेटी अवैध शराब जब्त की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में मुख्य आरोपी सकोला निवासी राजेश शर्मा उर्फ बबलू पैराडाइस फरार है। राजेश शर्मा पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार, उसका बेटा प्रिंस शर्मा इस तस्करी नेटवर्क को संचालित करता था>

जो शराब की सप्लाई और नेटवर्क प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। आबकारी विभाग को बाहरी राज्य से शराब की सप्लाई और खपत के संबंध में पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों और खास इनपुट के आधार पर विभाग ने दबिश देकर यह कार्रवाई की।

फरार आरोपियों की तलाश में आबकारी टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। विभाग इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।