छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक स्कूल वैन और बाइक की टक्कर हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में एक स्कूल वैन और बाइक की टक्कर हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे पर कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम छाती के पास हुई। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जबकि स्कूल वैन में सवार बच्चे सुरक्षित बच गए।

घायलों को तत्काल कुरुद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान ग्राम छाती निवासी आनंद ढीमर, कुलेश्वर ढीमर और सोहन ढीमर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आनंद ढीमर, कुलेश्वर ढीमर और सोहन ढीमर अपनी बाइक पर जा रहे थे। टर्निंग के पास उनकी बाइक की टक्कर स्कूल वैन से हो गई। बताया जा रहा है कि यह स्कूल वैन कुरुद की थी और बच्चों को सारंगपुरी लेने जा रही थी।