गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खोंगसरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खोंगसरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा पंच कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

देर से पहुंची पुलिस

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए आमागोहन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि, निकटतम पुलिस चौकी की दूरी 22 किलोमीटर से अधिक होने के कारण पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लगा।

इस रास्ते में पहले भी हो चुकी है घटना

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में त्वरित पुलिस और आपातकालीन सहायता की व्यवस्था न होने से गंभीर परिस्थितियों में जान बचाना मुश्किल हो जाता है। यह इसी स्थान पर हुई दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

इससे पहले यहां आरपीएफ के एक जवान की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

Exit mobile version