
महात्मा गांधी चौक पर सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे से युवा कांग्रेसी और अन्य लोग एकत्र होंगे। इसके बाद जिले में बढ़ते प्रदूषण के विरोध में सादे कागज पर खून से पत्र लिखकर उन्हें राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि रायगढ़ को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम एक प्रतीकात्मक विरोध है। इसके माध्यम से शहरवासियों को प्रदूषण के दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ-साथ शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जाएगा।
लोगों को बांटे गए पाम्पलेट
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के बाद पिछले 3–4 दिनों से शहर में पाम्पलेट बांटे जा रहे हैं। करीब 5 हजार पाम्पलेट छपवाए गए हैं, जिन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में वितरित किया गया। रक्त से लिखे गए पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजे जाएंगे।