बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया

Chhattisgarh Crimesबुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में वार्ड क्रमांक 18 निवासी दिलीप पात्रे (60) की मौत हो गई। मृतक दिलीप पात्रे शहर का कोटवार था। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

मृतक के परिजन व आसपास के लोगों ने शव को रखकर कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए। दोपहर 12.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक प्रशासन के साथ चर्चा जारी रही।

मृतक के पुत्र उमाशंकर ने बताया कि उनके पिता दिलीप पात्रे किसी दस्तावेज की तामील के लिए घर से निकले हुए थे। उनके पास फोन आया कि आपके पिता को किसी ट्रक ने रौंद दिया है। मौके में जाने तक पिता की मौत हो गई थी। उमाशंकर ने बताया कि इस सड़क पर सरकारी शराब दुकान होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे है।

दुकान को इस सड़क से हटाया जाना बेहद जरूरी है। इसी सड़क पर बीते 11 माह के भीतर अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों का प्रमुख कारण सड़क पर स्थित सरकारी शराब दुकान है। लोगों का कहना है कि इस दुकान के कारण यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है, जिससे हादसे हो रहे हैं।

हर बार प्रदर्शन व चक्काजाम, शराब दुकान नहीं हटी इस सड़क में बुधवार को चौथी मौत है। हादसे के यहां चक्काजाम किया जाता है। लोगों की प्रमुख मांग सरकारी शराब दुकान को हटाए जाने रहता है। फरवरी 2025 में यहां एक ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया था। इसके बाद मई 2025 में एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

इससे युवक की मौत हो गई। पूर्व में भी कई बार यहां धरना प्रदर्शन हो चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने शराब दुकान हटाने व मृतक के परिजन को मुआवजा की मांग किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

Exit mobile version