छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की सक्रियता और तेज हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की सक्रियता और तेज हो गई है। झारखंड एसीबी द्वारा कारोबारी केडिया को गिरफ्तार करने के बाद, प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने जेल में बंद अनवर ढेबर और तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ की तैयारी कर ली है।

इसके लिए कोर्ट में दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की अर्जी दाखिल की गई है। इससे पहले इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी पूछताछ कर चुकी है।

अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी

EOW के अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि अनवर ढेबर पर शराब कारोबार का पूरा सिंडिकेट चलाने का आरोप है। वहीं, केके श्रीवास्तव पर इस नेटवर्क से जुड़े अवैध पैसे को अलग-अलग तरीके से छुपाने और लेन-देन की व्यवस्था करने का संदेह है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि दोनों से आमने-सामने की पूछताछ में घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

Exit mobile version