बिजली के मांँग को लेकर राजापडा़व क्षेत्र के ग्रामीण एक दिन पूर्व राजापड़ाव पहुंँचने लगे, बैनर तक्ति,माईक सब तैयार

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर।
एक महीना पूर्व कलेक्टर गरियाबंद को विद्युत विहीन गांँवो में विद्युतीकरण के लिए सार्थक पहल करने एवं नहीं होने के दशा में 12 जनवरी दिन सोमवार को राजापड़ाव के समीप एनएच 130 सी सड़क जाम करने की ज्ञापन क्षेत्र के जय अंबेडकरवादी युवा संगठन,सर्व जन प्रतिनिधि एवं समस्या ग्रस्त राजापड़ाव क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा दिया गया था।
करार मुताबिक चक्का जाम में शामिल होने के लिए
राजापड़ाव क्षेत्र के सैकडो़ ग्रामीण ट्रैक्टरों में पहुंँचने लगे हैं। वही गांँव वार रात्रि मे भोजन व्यवस्था करते हुए कल के तैयारी को लेकर रात्रि में प्रतिनिधि मंडल एवं ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन भी होगा।