
दरअसल, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के प्रवक्ता गंगा ने एक पर्चा जारी किया है। जिसमें मुठभेड़ को फर्जी बताया गया है। गंगा ने पर्चे में लिखा है कि सुकमा जिले में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज मंगड़ू, सचिव माड़वी हितेश समेत कुल 12 साथियों को मारा गया है। इसी दिन बीजापुर जिले में मड़कम हूंगा और आयते को पकड़कर उनकी हत्या की गई।
नक्सली लीडर गंगा ने मुठभेड़ को फर्जी बताया है। इधर, बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा था कि, सुकमा और बीजापुर इन दोनों जिलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चलाया गया था। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली ढेर हुए हैं।
सुकमा जिले के SP किरण चव्हाण ने भी मुठभेड़ में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों के मारे जाने की बात कही।