छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। अगले चार दिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। अगले चार दिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस बीच रायगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की कक्षाएं दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:00 बजे तक होंगी।

एक शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 10 जनवरी से 17 जनवरी तक लागू रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई पश्चिमी विक्षोभ या सक्रिय सिस्टम नहीं है। इसी वजह से मौसम साफ है और दिन में हल्की गर्मी, जबकि रात और सुबह ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है।

उत्तरी हिस्सों में रातें ज्यादा सर्द बनी रहेंगी, जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 28.6°C दुर्ग और सबसे कम तापमान 5.0°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।