रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जोनों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उपअभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से यह आदेश जारी किए हैं, जो अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगे।
जारी आदेश में कई जोनों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, ताकि निर्माण, रखरखाव और विकास कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
कार्यपालन अभियंताओं की पदस्थापना
जोन 3 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस को जोन 7 में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जोन 7 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को जोन 3 का प्रभार सौंपा गया है।
सहायक अभियंताओं के तबादले
जोन 7 के सहायक अभियंता गोविंद साहेब बजारे को जोन 2, जोन 7 के सहायक अभियंता अरविंद राहुल को जोन 5, जोन 2 के सहायक अभियंता शत्रुधन देशलहरे को जोन 7, जोन 5 के सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश को जोन 7, जोन 7 के प्रभारी सहायक अभियंता पुकेश साहू को जोन 6 में पदस्थ किया गया है।
उपअभियंताओं की नई जिम्मेदारियां
जोन 7 के उपअभियंता राजकमल घृतलहरे को जोन 6, जोन 6 के उपअभियंता विक्रम सिंह ठाकुर को जोन 7, जोन 7 की उपअभियंता कृति शर्मा को जोन 5, जोन 7 के उपअभियंता विद्या देशलहरा को जोन 6, जोन 7 के उपअभियंता राहुल थरानी को जोन 10, जोन 10 के उपअभियंता सुरेन्द्र श्रीवास को जोन 7, जोन 5 की उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल को जोन 7, जोन 6 की उपअभियंता रचना संघवी को जोन 7 में पदस्थ किया गया है।
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी प्रशासनिक आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल से जोनों में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण कार्यों की निगरानी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी।