
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की तरफ से टाटा मैजिक वाहन चित्रकोट की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से बाइक सवार आ रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार RSS के बस्तर संभाग विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई।
वन मंत्री केदार कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में 4 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।