
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ACB-EOW ने 5 शहरों के करीब 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में शनिवार सुबह से ACB-EOW की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है। सुकमा जिले में 4 अलग-अलग जगह पर ACB-EOW की कुल 4 टीमों ने रेड मारी है। बताया जा रहा है कि सुकमा जिला मुख्यालय में 3 और तोंगपाल में 1 जगह पर कार्रवाई जारी है। जिसमें हार्डवेयर व्यापारी, पेट्रोल पंप व्यापारी भी शामिल हैं।