CM की मौजूदगी में छविंद्र कर्मा ने भरा नामांकन, मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा का नामांकन दाखिल करवाने कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जगदलपुर में 3 दिवाली मनाएंगे वाले बयान पर तंज कसा। CM ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर आए थे, तो उन्होंने नगरनार के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा था। जब डबल इंजन की सरकार थी, तब उन्होंने बैलाडीला की खदान को अडानी के हाथों बेच दिया।

इसका बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के लोगों ने भी विरोध किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए ग्राम सभा को निरस्त करवाया। आज मुझे खुशी है कि NMDC को झुकना पड़ा। इसके अलावा CM ने कहा कि आचार संहिता लगी है, दशहरा में शामिल नहीं हो पाऊंगा। मीडिया से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा में सभा स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के लिए प्रचार किया।

Exit mobile version