छुरा नगर में आयोजित हुआ सामुदायिक पुलिसिंग वालीबॉल प्रतियोगिता

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा …नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता बनने का गौरव सोरिदखुर्द को मिला।

Chhattisgarh Crimes

इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल रानीपरतेवा और छुरा B टीम के बीच खेला गया जिसे रानीपरतेवा ने 25-17, 24-25, 25-13 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल छुरा A और सोरिद टीम के खेला गया जिसे सोरिद ने 25-16, 18-25, 25-17 जीतकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल का रोमांचक मुकाबला रानीपरतेवा व सोरिद के मध्य खेला गया जिसे सोरिद ने 25-22, 25-18 से जीता। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अमित तुकाराम काम्बले अधीक्षक गरियाबंद मंचासीन रहे। विशेष अतिथि के रुप में डी सी पटेल एडीशनल एसपी, अशोक वाडेगांवकर एडीशनल एसपी नक्सल, पुष्पेंद्र नायक एसडीओपी गोपाल वैश्य डीएसपी मंच पर आसीन रहे सभी अतिथियों का स्वागत बैच पुष्पगुच्छ से किया गया।

फाइनल मैच पश्चात विजेता टीम सोरिदखुर्द को पुरस्कार के रुप में दस हजार रुपये नगद विनर कप मेडल प्रशस्ति पत्र नेट एवं वालीबाल प्रदान किया गया उपविजेता टीम रानीपरतेवा को सात हजार रुपये नगद कप प्रमाण पत्र मेडल एवं वालीबॉल अतिथियों के द्वारा दिया गया। मैच रेफरी स्कोरर के रुप में योगदान हेतु राजू साहू पीटीआई, डोमेश्वर ध्रुव पीटीआई, पंकज साहू पीटीआई,संजीत निषाद, चंद्रभूषण निषाद, यूनूस परवेज खान, विमल पुरोहित कमेन्ट्री में शीतल ध्रुव व शिव ठाकुर‌ को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कन्या छात्रावास की बालिकाओं को देशभक्ति गीत एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत करने पर उन्हे भी नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया पुरस्कार वितरण का संचालन हीरालाल साहू व आभार एसआई दिलीप मेश्राम ने व्यक्त किया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता की व्यवस्था को थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में एस आई दिलीप मेश्राम, मोहन ठाकुर एएसआई, धनुष निषाद प्रधान आरक्षक, सुरेश निषाद, रिजवान, प्यारे लाल साहू, अमित जांगड़े, गिरधारी ध्रुव, उमाशंकर, अखिलेश वैष्णव, अरविन्द जाटवार, कामिनी साहू, शशि कौशिक सहित थाना छुरा के स्टाफ ने सफल बनाया।