मुख्यमंत्री सीएम भूपेश का ऐलान, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। अब छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी के नाम पर किया गया। इसकी जानकारी स्वयं सीएम ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा।

बता दें कि शनिवार 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं है। भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को इसी दिन से हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Exit mobile version