महासमुंद में आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति, कई नेता दल बदलने के फिराक में

Chhattisgarh Crimes

राधेकृष्ण दुबे/महासमुंद

महासमुंद जिले में आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आमसभा और नामांकन रैली है बुधवार दिनांक 3 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य श्रीमती रूप कुमार चौधरी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस नामांकन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी में भगदड़ की स्थिति है। कांग्रेस पार्टी के बहुत से नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है, ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के एक जिला पंचायत अध्यक्ष निगम मंडल के पूर्व सदस्य और युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ लगभग 12 से 15 बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वाले हैं। इन सब के साथ लगभग हजार से 1500 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की संभावना है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े नेता अपने साथ एक बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम लेकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं। गौर करने की बात यह है कि यह सभी नेता आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के साथ नामांकन शामिल करने कलेक्ट्रेट परिसर तक आए हुए थे लेकिन कांग्रेस को यह जानकारी भी नहीं है कि यह सब लोग कल कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की योजना बना रहे हैं।

Exit mobile version