सीएम साय पहुंचे गृहग्राम बगिया, क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं, अफसरों के दिए निराकरण के निर्देश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव मंगलवार शाम जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसे मिलने के लिए आम लोगों का तांता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री साय से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री साय हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं।

मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार ने पीएम मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरी कर दिया है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ ले।

Exit mobile version