
इस बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े ऐसे मामले जो केंद्र सरकार के बिना नहीं सुलझ सकते…इन पर चर्चा हुई। साथ ही राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा हुई। हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।चार राज्यों के CM के साथ शाह का पावर लंच बैठक के दौरान एक तस्वीर भी सामने आई, इसमें अमित शाह चार राज्यों के CM के साथ लंच करे दिखे। इसमें यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, CG के CM विष्णुदेव साय, MP के मोहन यादव और उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने एक साथ खाना खाया। इस दौरान अपने-अपने प्रदेशों को लेकर बातें करते रहे।
आधी रात लस्सी का मजा बनारस की गलियों में घूमते हुए प्रदेश के डिप्टी CM विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप जुदा अंदाज में दिखे। दोनों बनारस की एक पुरानी सी दुकान के बाहर बैठकर रबड़ी खा रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर विजय शर्मा ने शेयर किया और लिखा- आज वाराणसी में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी के साथ रात में रबड़ी, मलाई लस्सी और दूध का आनंद…