महासमुंद विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रश्मि चंद्राकर अपने निवास ग्राम बेमचा में ही 192 वोट से पिछड़ी

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे
राज्य में विधान सभा चुनाव संपन्न होते ही भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है तो वही कांग्रेस में हताशा के साथ साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

कांग्रेस लगातार मंथन का दौर चला रही है इसी बीच यह आश्चर्य का विषय है की राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में कम से कम अपने निवास ग्राम से पीछे नहीं होते लेकिन महासमुंद विधान सभा के मतदाताओं ने महासमुंद में भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा को इतना बंपर वोट दिया या ये कहा जाए की भाजपा का चुनाव मैनेजमेंट इतना अच्छा था की कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि चंद्राकर अपने निवास ग्राम बेमचा के 6 बूथ में 1418 प्राप्त की जबकि भाजपा को वहा पर 1610 प्राप्त हुआ इस हिसाब से भाजपा वहा 192 वोट से लीड की अब यह सोचने की बात है की मंथन पहले अपने गांव में ही करना चाहिए।

Exit mobile version