रायपुर दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, बोलीं- संसद में पूछे गए सवाल का नहीं मिला जवाब, BJP पूरे देश में केवल कर रही दिखावा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर दौरे पर पहुंची हैं. इस दौरान राजभवन घेराव को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा, यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, जिसे लोकसभा और राज्यसभा में भी उठाया गया. संसद में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं मिला. पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने जो बातें उठाई उसे रिकॉर्ड से ही हटा दिया. कांग्रेस लगातार सरकार से जवाब मांग रही है. इसलिए देशभर में इस मुद्दे को उठाया गया है. उसी के तहत आज राजभवन का घेराव किया जाएगा.

पीएम आवास पर हो रही सियासत और भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा, भाजपा पूरे देश में केवल एक दिखावा करती है. जहां इन्हें ठीक लगता है वहां स्कीम लागू करते हैं, जहां ठीक नहीं लगता वहां पर भेदभाव होता है.
किसी भी स्कीम को देख लें, चाहे मनरेगा की बात हो या दूसरे स्कीम की.

Exit mobile version