कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बोरे बासी खाकर दी मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने सुपुत्रों के साथ आज मजदूर दिवस पर दिन की शुरुआत बोरे-बासी खाकर विश्व के श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने टिवटर पर वीडियो शेयर कर कहा कि बोरे-बासी संग माड़िया पेज, कोलियरी भाजी और चटनी में विटामिन की प्रचुर मात्रा है,गर्मी के दिनों में यह भोजन शरीर के लिये बेहद लाभदायक और सुपाच्य है। आइए! हम सब करें श्रम का सम्मान और अपनी संस्कृति पर अभिमान। मोहन मरकाम ने विश्व श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

गर्मी में फायदेमंद है बोरे बासी

बोरे बासी विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार है। यह भीषण गर्मी में लू से बचाता है। शरीर को ठंडा रखता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है।

Exit mobile version