कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 80 पोंड के केक काट कर मनाया पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा का 80वां जन्मदिन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण शर्मा का 80वां जन्मदिन भनपुरी बाजार के पास श्री सत्य सांई मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 80 पोंड का विशाल केक पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा द्वारा काटा गया।

इस अवसर पर सुधा दीदी के महिला भजन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन कर उनके दीर्घायु की कामनाएं किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से रुकुम लाल वर्मा, जय शंकर तिवारी, जीत सिंह, धुर्व प्रसाद, जय किशोर पाण्डे , अजय साहू,एन.एल.श्रीवास्तव, के.के शर्मा, महेंद्र साहू, श्रीमती किरण वर्मा, विष्णु देव मिश्रा, संदीप गुप्ता, नारायण दूबे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आभार सुरेन्द्र चौधरी के द्वारा किया गया।

Exit mobile version